Lakhpati Didi Yojana Online Apply in hindi 2024:- देश की महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को देश के अलग-अलग राज्यों में संचालित किया जा रहा है। इस योजना की घोषणा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर हो रहे भाषण के दौरान की गई थी। इस योजना के तहत तीन करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से सभी पात्र माताओं – बहनों को लाभ मिलेगा।
इस lakhpati didi yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी इच्छुक महिलाओं को योजना के तहत आवेदन करना होगा। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, लाभ एवं विशेषताएं, मुख्य उद्देश्य, आधिकारिक वेबसाइट एवं एक्टिव लिंक भी नीचे इस आर्टिकल में उपलब्ध कराई गई है। योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें-
Lakhpati didi Yojana 2024 in Hindi – Highlights
1. | योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
2. | जिनके द्वारा चलाई गई | यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी |
3. | लाभार्थी | देश की महिलाएं |
4. | उद्देश्य | महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना |
5. | सहायता राशि | 1 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक |
6. | वर्ष | 2024 |
7. | आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन (online /offline) |
8. | आधिकारिक वेबसाइट | https://lakhpatididi.gov.in/ |
लखपति दीदी योजना क्या है? (Lakhpati Didi yojana kya hai in hindi)
लखपति दीदी योजना की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 को लाल किले पर हो रहे भाषण के दौरान की गई थी। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को ₹1,00,000 से लेकर ₹5,00,000 तक की ऋण राशि प्रदान की जाएगी जिससे वह अपना खुद का व्यापार स्थापित कर सकें और लोगों को रोजगार मिल सके। इस योजना के अंतर्गत पहले दो करोड़ महिलाओं को लाभ मिलना था जिसे भारत देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा बढ़ा कर तीन करोड़ कर दिया गया है, जिससे अब और भी अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकेगा।
योजना का उद्देश्य क्या है (Objective)
इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य देश की सभी जरूरतमंद महिलाओं को प्रोत्साहन करना है, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी दिया जा सके। योजना से लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपना खुद का उद्यम शुरू कर सकेंगी जिससे उनकी अच्छी कमाई हो सकेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा जिससे उनका और उनके परिवार का भविष्य उज्जवल एवं बेहतर बन सकेगा।
लखपति दीदी योजना के लाभ एवं विशेषताएं (Features and benefits)
- लखपति दीदी योजना के तहत देश की सभी जरूरतमंद महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा ₹1,00,000 से लेकर ₹5,00,000 तक की रेड राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना से लाभ प्राप्त कर सभी पात्र महिलाएं अपना खुद का उद्यम स्थापित कर सकती हैं।
- इस योजना के अंतर्गत 2 से 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।
- इस योजना के तहत महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाना, ड्रोन चलाना अथवा ड्रोन की मरम्मत करने जैसे प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे।
- लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सिर्फ यह महिलाएं उठा सकेंगी लाभ (Lakhpati didi yojana eligibility criteria)
लखपति दीदी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कुछ पात्रता निम्नलिखित है-
- इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदक भारत देश के मूल निवासी होने चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं ही आवेदन करने के पात्र मानी जाएंगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹3,00,000 से कम होनी चाहिए।
- इस योजना से लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता (Lakhpati didi yojana documents required)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें (Lakhpati Didi Yojana 2024 Apply Online)
लखपति दीदी योजना में आवेदन करने हेतु आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप और सरल शब्दों में निम्नलिखित है-
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लखपति दीदी योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
- फिर अगले पेज पर आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त हो जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई संपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से दर्ज कर देनी है।
- फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- आवेदन फॉर्म भरने की सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस सरल सी प्रकार के साथ आप लखपति दीदी योजना में आवेदन कर सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
lakhpati didi yojana 2024 से जुड़ी जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई वह इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान की गई है, जिसकी सहायता से आप योजना में आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। हम आशा करते हैं, कि यह जानकारी आपको अत्यधिक पसंद आई होगी। कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और इस आर्टिकल को अपने नजदीकी दोस्तों रिश्तेदारों को शेयर करें एवं इसी प्रकार की रोचक और लेटेस्ट जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स को जरूर फॉलो करें, धन्यवाद।
1. | वेबसाइट | यहां से जायें |
2. | Whatsapp ग्रुप | यहां से जायें |
3. | टेलीग्राम ग्रुप | यहां से जाये |
लखपति दीदी योजना के उद्देश्य क्या हैं?
> इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की सभी महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है, और उन महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर सहायता करना है, जिससे वह खुद का उद्यम स्थापित कर पैसे कमा सकें और अपने परिवार की देखभाल कर सकें।
लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे उठाएं?
> लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा जिसके लिए वह अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र से संपर्क कर सकती हैं, और इस योजना में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता एवं दस्तावेजों की पूर्ति करनी होगी।